एजुकेशन

NEET MDS Exam 2024 Postponed: आगे बढ़ी नीट एमडीएस एग्जाम की डेट, अब इस दिन होगी परीक्षा

NEET MDS Exam 2024 Date Postponed: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने नीट एमडीएस परीक्षा स्थगित कर दिया है। अब परीक्षा 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने परीक्षा का संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

NEET MDS Exam 2024 Date Postponed: स्थगित हुई नीट एमडीएस की परीक्षा

NEET MDS Exam 2024 Date Postponed: नीट एमडीएस परीक्षा को लेकर अहम (NEET MDS Exam 2024 Postponed) सूचना है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने नीट एमडीएस परीक्षा स्थगित कर (NEET MDS Exam 2024 Date Postponed) दिया है। मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एग्जाम का नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

एनबीईएमएस ने नीट एमडीएस परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 9 फरवरी को आयोजित होने वाली नीट एमडीएस की परीक्षा अब 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। नीट एमडीएस की परीक्षाएं अब 18 मार्च को आयोजित की जाएंगी।

NEET MDS Exam 2024 Date Postponed

  • सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET MDS Exam Schedule 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम डेट का नोटिस आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लि कर इस डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NEET MDS Exam Date 2024: डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए

नीट एमडीएस यानी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा हर साल डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को अच्छे अंकों से क्वालीफाई करने वाले छात्र देश के टॉप डेंटल कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं।

NEET MDS Exam 2024: जुलाई में कर रहे हैं परीक्षा की मांग

बता दें डेंटल छात्रों का एक समूह लगातार जुलाई 2024 में नीट एमडीएस परीक्षा की मांग कर रहा है। अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर जुलाई में एमडीएस परीक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने संशोधित परीक्षा शेड्यूल पर अपनी निराशा व्यक्त की है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article