National anthem of india in hindi lyrics Jana gana mana lyrics in hindi On independence day 2025 Swatantrata diwas song: राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। सभी राष्ट्रीय पर्वों पर इसे गाया जाता है। जन-गण-मन भारत का राष्ट्रगान है और यह हमारे देश की आन बान शान है। राष्ट्रगान को रबिन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने लिखा था। इसे स्वतंत्रता दिवस समेत अन्य विशेष अवसरों पर बजाया जाता है। संविधान ने इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान (National Anthem) के रूप में स्वीकार किया था। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें जन गण मन लिरिक्स हिंदी में-
National Anthem lyrics in hindi, national anthem of india in hindi, राष्ट्रगान इन हिंंदी
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥

जन गण मन अधिनायक इन हिंदी
National Anthem Jana Gana Mana Facts: राष्ट्र्रगान से जुड़ी दिलचस्प बातें
1.देश के राष्ट्र्रगान जन गण मन को पहली बार साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में गाया गया था।
2.राष्ट्रगान को पूरा गाने में 52 सेकेंड का समय लगता हैए जबकि इसके संस्करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है।
3.राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने न सिर्फ लिखा बल्कि उन्होंने इसे गाया भी था। इसमें 5 पद हैं।
4.राष्ट्रगान को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से जिले मदनपिल्लै में गाया गया था।
5.राष्ट्रगान को गाते समय सावधान की अवस्था में खड़े होना चाहिए। नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

राष्ट्रगान लिरिक्स
Jana Gana Mana Hindi meaning: जन गण मन अधिनायक हिंदी अर्थ
जन गण के मनों के उस अधिनायक की जय हो, जो भारत के भाग्यविधाता हैं! उनका नाम सुनते ही पंजाब सिन्ध गुजरात और मराठा, द्राविड़ उत्कल व बंगाल एवं विन्ध्या हिमाचल व यमुना और गंगा पे बसे लोगों के हृदयों में मनजागृतकारी तरंगें भर उठती हैं। सब तेरे पवित्र नाम पर जाग उठने हैं, सब तेरी पवित्र आशीर्वाद पाने की अभिलाषा रखते हैं और सब तेरे ही जयगाथाओं का गान करते हैं। जनगण के मंगल दायक की जय हो, हे भारत के भाग्यविधाता, विजय हो विजय हो विजय हो, तेरी सदा सर्वदा विजय हो।
