NASA Internship Programs launched for summer internship for college students: क्या आप नासा में करियर बनाना चाहते हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी कैसे काम करती है? आपको बता दें कि हाल ही में नासा ने कॉलेज स्टूडेंट्स से समर इंटरर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 फरवरी है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा दुनियाभर से टैलेंटेड लोगों को बुलाती है, ताकि वे यहां आकर काम कर सकें। यहां पर इंटर्नशिप भी करवाई जाती है। नासा 'समर इंटर्नशिप प्रोग्राम' के तहत आपको अमेरिकी स्पेस एजेंसी में जाकर इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। ये इंटर्नशिप इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए है, जो एयरोस्पेस से लेकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं।
NASA का ऑफिस ऑफ STEM एंगेजमेंट (OSTEM) पेड इंटर्नशिप देता है, जिससे कॉलेज लेवल के स्टूडेंट्स एजेंसी के साइंस, टेक्नोलॉजी, एरोनॉटिक्स और स्पेस एक्सप्लोरेशन को आगे बढ़ाने के मिशन में योगदान दे सकें। OSTEM इंटर्नशिप स्टूडेंट्स को रिसर्च साइंटिस्ट, इंजीनियर और कई दूसरे प्रोफेशन के मेंटर्स के साथ काम करते हुए प्रैक्टिकल काम का अनुभव पाने का मौका देती है। नासा में इंटर्नशिप के लिए आपको USAJobs.gov पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। यहां पर आपको नासा की इंटर्नशिप ढूंढनी होगी और फिर जरूरी स्टेप्स का पालन कर फॉर्म फिल करना होगा। आप नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन भी कर सकते हैं।
2026 Internship Application Deadlines: एप्लिकेशन डेडलाइन
Summer 2026: Feb. 27, 2026, 11:59 p.m. ET
Fall 2026: May 22, 2026, 11:59 p.m. ET
इंटर्नशिप NASA सेंटर या फैसिलिटी में फुल टाइम या पार्ट टाइम हो सकती है। NASA टीम में शामिल हों और काम करते हुए कीमती अनुभव पाएं, अपना रिज्यूमे बनाएं और अपने करियर की तैयारी को मजबूत करें। हम हर साल तीन सेशन देते हैं, इसलिए मौकों के लिए वेबसाइट पर अक्सर आते रहें। NASA के इंटर्नशिप प्रोग्राम दुनिया के सबसे अच्छे साइंस, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बिजनेस एक्सपर्ट्स के साथ काम करते हुए ट्रेनिंग, मेंटरिंग और करियर डेवलपमेंट के मौके देते हैं।
