Nainital School Closed Today, School Closed In Nainital, Dehradun, Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले (Nainital School Closed) रहा है। वहीं नैनीताल में रविवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां मौसम विभाग ने आज यानी 4 अगस्त को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना (School Closed In Nainital) जताई है। इसके चलते यहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर (Dehradun School Closed) दिया है। साथ ही देहरादून के स्कूलों में भी आज अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बात की जानकारी रविवार देर रात जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
Nainital School Closed Today
जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद के अनेक स्थानों पर भारी से अत्यन्त वर्षा हेतु ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जनपद के अंतर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है। वर्तमान समय में जनपद के समस्त क्षेत्रों में कहीं कहीं वर्ष भारी वर्षा हो रही है। जिसके चलते नदी, नाले उफान पर हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन होने की संभावना है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है।

Nainital School Closed Today
ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 4 अगस्त 2025, सोमवार को जनपद के समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित समस्त विद्यालयो व आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
Dehradun School Closed Today: देहरादून के स्कूल में भी आज छुट्टी
भारी वर्षा के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे। मौसम विभाग ने यहां भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
