एजुकेशन

NABARD Grade A Mains: जारी हो गया नाबार्ड ग्रेड ए मेंस परीक्षा का प्रवेश पत्र, nabard.org से करें डाउनलोड

NABARD Grade A Mains Admit Card 2026: नाबार्ड ग्रेड ए मेंस परीक्षा का प्रवेश पत्र nabard.org पर जारी कर दिया गया है। इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

NABARD Grade A Mains Admit Card out

नाबार्ड ग्रेड ए मेंस परीक्षा का प्रवेश पत्र

NABARD Grade A Mains Admit Card 2026 Download: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जल्द से जल्द इन्हें nabard.org से डाउनलोड कर लें। खबर में NABARD Grade A Mains Admit Card को डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों दिया गया है, आप इस लेख से मदद ले सकते हैं।

ध्यान रहे, उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड को केवल 25 जनवरी तक डाउनलोड किया जा सकता है।

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे तैयार हो जाएं, क्योंकि ग्रेड ए मेंस परीक्षा के लिए नाबार्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को क्रेडिंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

NABARD Grade A Mains Admit Card 2026 How to Download

  • उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • NABARD Grade A Mains Admit Card 2026 Download करने के लिए सबसे पहले nabard.org पर जाएं
  • अब होमपेज पर Career Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'NABARD Assistant Manager Grade-A Mains Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें।
  • प्रवेश पत्र देखें और इसका प्रिंट आउट ले लें

NABARD Grade A Mains Exam Date

नाबार्ड की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। जनरलिस्ट की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी विषय और इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चर और ग्रामीण विकास व अन्य संबंधित विषय से 200 अकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, स्पेशलिस्ट और लीगल की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी और संबंधित विषय से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुछ प्रश्न दो अंक और कुछ प्रश्न एक अंक के पूछे जाएंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article