MSBSHSE Maharashtra SSC HSC Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि एग्जाम सेंटर पर लगेगी धारा 144, ड्रोन से होगी निगरानी। अगर कोई भी एचएससी और एसएससी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता में शामिल होते हैं, तो उन पर संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध का आरोप लगाया जाएगा।
Maharashtra Board exam Guidelines
बैठक में फैसला किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सभी फोटोकॉपी केंद्र बंद रहेंगे। साथ ही परीक्षा आयोजित होने वाले क्षेत्रों में धारा 144 लागू की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि परीक्षा संचालन के दौरान महाराष्ट्र कदाचार निवारण अधिनियम, 1982 लागू किया जाएगा। कल रोकने के लिए उड़न दस्ते और बैठने वाले दस्ते तैनात किए जाएंगे। सभी परीक्षा कर्मियों को मंडल बोर्ड द्वारा आधिकारिक पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
Maharashtra SSC HSC Exam 2025 Date Sheet
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी और एचएससी वोकेशनल स्ट्रीम परीक्षा 2025 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Maharashtra Board Exam 2025 Datesheet download
- MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होम पेज पर Maharashtra Board Exam 2025 HSC Download Link या Maharashtra Board Exam 2025 SSC Download Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
महाराष्ट्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भाषा के पेपर से शुरू होगी और भूगोल के पेपर के साथ समाप्त होगी। कक्षा 12 की सामान्य और व्यावसायिक बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और समाजशास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।
