MPSC Rajyaseva Notification 2024, MPSC Rajyaseva Exam 2024: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
MPSC Rajyaseva Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 274 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को किया जाएगा।
MPSC Rajyaseva Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
राज्य सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to Apply for MPSC Rajyaseva Exam 2024
- एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राज्य सेवा परीक्षा के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
MPSC Rajyaseva Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 554 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
