एजुकेशन

MPSC Prelims Result 2025 Out: महाराष्ट्र सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, mpsc.gov.in से करें डाउनलोड

MPSC Prelims Result 2025 Out: MPSC ने महाराष्ट्र सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार mpsc.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट हुआ जारी (Photo- Canva)

MPSC Prelims Result 2025 Out: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र सिविल सेवा राजपत्रित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक mpsc.gov.in वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जारी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में है। इसमें विभिन्न सेवाओं में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार आगे मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे।

MPSC सिविल सेवा रिजल्ट 2025

महाराष्ट्र सिविल सेवा राजपत्रित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन ग्रुप ए और ग्रुप बी राज्य सिविल सेवा पदों के लिए कई गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से 385 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया गया था। पहले यह परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण परीक्षा को स्थगित कर 9 नंबर को किए जाने का फैसला लिया गया। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद एमपीएससी द्वारा अब, 27 फरवरी को इसका रिजल्ट घोषित किया गया है।

MPSC Prelims Result 2025 कैसे करें डाउनलोड

1. महाराष्ट्र सिविल सेवा प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में जाएं।

3. वहां दिए गए 'Advt. No. 012/2025 Maharashtra Civil Services Gazetted Combined Preliminary Examination 2025 - State Services - Announcement Regarding Result' पर क्लिक करें।

4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट 2025 पीडीएफ खुल जाएगी।

5. उम्मीदवार अब Ctrl+F एक साथ दबाएं और अपना रोल नंबर दर्ज करें।

6. रोल नंबर डालने के बाद एंटर पर क्लिक करें और अगर रिजल्ट में आपको रोल नंबर शामिल होगा तो वह स्क्रीन पर हाइलाइट हो जाएगा।

7. उम्मीदवार एमपीएस सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट 2025 की पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

प्रीलिम्स परीक्षा के बाद अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही मेंस की परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस की परीक्षा के लिए योग्य हैं और इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन तीनों राउंड में पास हुए उम्मीदवार का चयन भर्ती के लिए होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article