Viral Video: सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने और लाइक्स-कमेंट्स बटोरने की होड़ में लोग सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा और अजीबोगरीब मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी 'लिप मार्क्स' (lipstick marks) वाली कार का रील बनाना बेहद महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि थाटीपुर निवासी आदित्य सिकरवार की सफेद कार को उसकी गर्लफ्रेंड ने रील को अनोखा लुक देने के लिए लिपस्टिक से ढक दिया था। आदित्य के अनुसार, उसकी गर्लफ्रेंड ने बिना उसकी जानकारी के करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और 800 से 900 रुपये की लिपस्टिक का इस्तेमाल करके गाड़ी पर 3400 'लिप मार्क्स' बना दिए।
रील के चक्कर में हो गया खेल
कार साफ करने के दौरान आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि निशान बनाने में भले ही कोई मेहनत नहीं लगी थी, लेकिन कपड़े से रगड़-रगड़ कर उन्हें छुड़ाने में उसके पसीने छूट गए। भारी जुर्माना भरने और थाने में शर्मिंदगी झेलने के बाद अब आदित्य सोशल मीडिया यूजर्स और वाहन चालकों से अपील कर रहा है कि वे रील के चक्कर में ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ न करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
