एजुकेशन

MPPSC SSE Mains 2025: राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 17 अगस्त से होंगे एग्जाम

MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 25 जून 2026 से शुरू होंगे और 15 जुलाई 2026 तक भरे जा सकेंगे।

Image

MPPSC

MPPSC SSE Mains 2025 Notification OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। MPPSC के अनुसार, मेन्स के लिए आवेदन 25 जून 2026 से शुरू होंगे और 15 जुलाई 2026 तक भरे जा सकेंगे। फॉर्म में सुधार करने का मौका 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक मिलेगा। इस भर्ती के लिए सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की है। इस भर्ती के जरिए MPPSC राज्य सेवा के विभिन्न पदों पर कुल 158 वैकेंसी भरी जाएंगी।

MPPSC SSE Mains 2025 : आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 40 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से लगेगा। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या MP Online कियोस्क के जरिए किया जा सकता है।

MPPSC

MPPSC

MPPSC SSE Mains 2025 : परीक्षा शेड्यूल

मुख्य परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक होगी। एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 को MPPSC की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

MPPSC SSE Mains 2025 : आवेदन कैसे करें

फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना ध्यान से पढ़ें। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डिटेल और जरूरी दस्तावेज सही-सही भरें। फोटो, हस्ताक्षर, ID प्रूफ और अन्य कागजात की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी चेक कर लें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

MPPSC SSE Mains 2025 : ये दस्तावेज रखें तैयार

  • वैध फोटो ID
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पता प्रमाण पत्र
  • अन्य प्रमाण पत्र यदि लागू हो

आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। MPPSC ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी पात्रता, पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी लेकर ही फॉर्म भरें और आयोग के निर्देशों का पालन करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article