एजुकेशन

MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए वन विभाग और जेल विभाग में 1600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग और जेल विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती (MPESB Recruitment 2026) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (MPESB Forest Guard Recruitrment) सकते हैं। यहां आप MPESB वन रक्षक और जेल प्रहरी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

MPESB Recruitment 2026: एमपीईएसबी ने वन विभाग और जेल प्रहरी के पदों पर निकली वैकेंसी

MPESB Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Recruitment 2026) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग और जेल विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है। यहां आप एमपीईएसबी वन विभाग और जेल विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • जेल प्रहरी - 757 पद
  • वन रक्षक - 728 पद
  • क्षेत्र रक्षक - 169 पद

MPESB Forest Guard, Jail Prahari Recruitment 2026: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी वन रक्षक और जेल प्रहरी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना जरूरी है।

MPESB Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPESB MP Forest Guard & Jail Prahari Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MPESB Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

  1. अनारक्षित वर्ग (General Category) - 500
  2. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ओबीसी (OBC) - 250

MPESB Recruitment 2026 Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

एमपीईएसबी वन रक्षक और जेल प्रहरी के इन पदों पर उम्मीदवारों के सेलेक्शन कंप्यूटर लिखित परीक्षा (CBT), लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के जरिए किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article