MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी साझा की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
MPBSE MP Board Result 2026: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to check MP Board Result 2026 on DigiLocker
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
- फिर एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
MP Board Result 2026 Class 10th 12th: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षी 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया गया था। जबकि 12वीं का एग्जाम 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक निर्धारित थी।अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
