बारिश का मौसम आते ही सब्जियों को लेकर एक नया डर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल रहा है। इन दिनों एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गोभी काट रही थी। तभी उसे सब्जी के अंदर कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसे देखकर वह हैरान रह गई। महिला को गोभी में रस्सी या धागे जैसा एक जीवित कीड़ा दिखाई दिया। उसने जब उसे बाहर निकाला तो वह हिलता हुआ नजर आया। इस पूरे मामले का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
गोभी काटते समय दिखा अजीब जीव
वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला गोभी को काटती नजर आती है। इसी दौरान उसे उसके अंदर एक लंबा और पतला जीव दिखाई देता है। पहली नजर में वह किसी धागे या रस्सी के छोटे टुकड़े जैसा लगता है लेकिन जब महिला उसे बाहर निकालती है तो वह हिलने लगता है। इसके बाद वह उसे चाकू के हैंडल पर रखकर कैमरे में रिकॉर्ड करती है। जीव को इस तरह हिलता देखकर लोगों का ध्यान भी इस वीडियो की तरफ चला गया। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कहा कि अब बारिश के मौसम में सब्जियां काटते समय वे ज्यादा सावधानी बरतेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कुछ दिन पहले बैंगन में भी मिला था कीड़ा
दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। उसमें एक महिला ने बैंगन काटते समय उसके अंदर लंबा और पतला जीव देखा था। अब गोभी वाला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों घटनाओं को लेकर चर्चा होने लगी है। कई लोग इसे देखकर परेशान हैं तो कुछ यूजर्स ने सब्जियों को अच्छी तरह साफ करने की सलाह दी है।
क्या यह कोई खतरनाक कीड़ा है?
वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद कुछ लोगों ने इसे टैपवर्म या ‘ब्रेन वर्म’ तक बता दिया। हालांकि, वायरल पोस्ट में इस जीव की सही पहचान की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए इसे किसी खास परजीवी या खतरनाक कीड़े के रूप में बताना सही नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, पोस्ट की जानकारी और वीडियो की प्रामाणिकता की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की गई है।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो (Video) सामने आते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने चिंता जताते हुए पूछा कि अगर ऐसा कीड़ा गलती से सब्जी के साथ खा लिया जाए तो क्या होगा। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह धोना चाहिए। कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर इसे अपना ‘नया डर’ बताया। पोस्ट को इंस्टाग्राम पर लक्ष्मी बिष्ट नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @kamna7666 से शेयर किया है। देखते ही देखते इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
