Toxic Box office Day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) 26 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 5 दिन पूरे कर चुकी है। पहले दिन सेंचुरी लगाने के बाद यश स्टारर की कमाई में हर दिन गिरावट ही देखने को मिली है, जिसकी वजह से मेकर्स की चिंता भी लगातार बनी हुई है। यश स्टारर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने अब तक कितने रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Chandrachur Singh ने परिवार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दादा की वसीयत में फर्जी साइन का लगाया आरोप)
5 दिनों में इतनी रही 'टॉक्सिक' की कमाई
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने पांचवें दिन यानी रविवार को भारत में करीब 23 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 214.10 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 255.95 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी शुरुआती 5 दिनों में 285.20 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। अब यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने से महज करीब 15 करोड़ रुपये दूर है।
पहले रविवार को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पीछे रही ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ के पहले रविवार के कलेक्शन की तुलना रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से की जा रही है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में 123 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी लेकिन अपने पहले रविवार को फिल्म ने 137.43 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। वहीं दूसरी ओर टॉक्सिक का कलेक्शन केवल 23 करोड़ रुपये रहा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मैं आपके साथ खड़ा हूं'- Toxic पर हो रही आलोचना के बीच ऋषभ शेट्टी ने किया Yash का बचाव)
हिंदी वर्जन बना सबसे बड़ा कमाई का जरिया
‘टॉक्सिक’ के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई की है। पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई की। यह कलेक्शन लगभग 11 हजार शोज से आया। वहीं, फिल्म के ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन ने करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बाकी कमाई तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं के वर्जन से हुई है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
