MPBSE, MP Board 5th 8th Result 2024 at rskmp.in mpbse.nic.in mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं एग्जाम का रिजल्ट 20 अप्रैल (MP Board Class 5th 8th Result 2024 Date) तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर या रोल कोड की आवश्यकता होगी।
MP Board Class 5th 8th Result 2024: मार्च में हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक राज्य के 12 हजार केंद्रों पर आयोजित की गई। अब बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
MP Board 5th 8th Result 2024 Date: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड ने कक्षा 5वीं व 8वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले घोषित कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एमपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download MP Board 5th 8th Result 2024
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।
MPBSE MP Board Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा में 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि अगर स्टूडेंट्स किसी विषय में पास नहीं हो पाते तो उन्हें स्प्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद ही होगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
