MP Police Constable Result 2025 Declared: जारी हुआ मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फर्स्ट फेज का रिजल्ट, esb.mp.gov.in पर करें चेक
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 25, 2026, 09:21 PM IST
MP Police Constable Result 2025 Declared: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 फर्स्ट फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
MP Police Constable Result 2025 Declared: यहां देखें एमपी पुलिस कांस्टेबल के पहले फेज का रिजल्ट
MP Police Constable Result 2025 Declared: एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 फर्स्ट फेज का रिजल्ट आज यानी 25 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक कुल 59,438 उम्मीदवार दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।
MP Police Constable Result 2025: कब हुई थी एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा
बता दें एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
MP Police Constable Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर First Phase Result - Police Constable Recruitment Test - 2025 Eligible Candidates for Second Phase लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट का पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MP Police Constable Result 2025: कुल इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
यहां कुल 9,78,059 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से कुल 6,85,504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 59,438 अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पात्र माने गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनोग्राफर, एएसआई (एम) और कांस्टेबल सहित पांच पदों पर कुल 7500 रिक्तियों पर भी की जाएगी।
MP Police Constable Result: इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रह एमपी पुलिस कांस्टेबल पहले चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधत अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।