एजुकेशन

MP Police Constable Result 2023 Date: बिग अपडेट! इस दिन जारी होगा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, देखें नोटिफिकेशन

MP Police Constable Result 2023 Date, Kab Aayega: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल किसी भी वक्त कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट चेक कर सकते हैं व आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP Police Constable Result 2023 Date: यहां देखें एमपी पुलिस कांस्टेब का रिजल्ट

MP Police Constable Result 2023 Date, Kab Aayega: एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police Constable Result 2023) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल किसी भी वक्त कांस्टेबल के 7,090 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 अक्टूबर से पहले परीक्षा परिणाम घोषित होने की (MP Police Constable Result) संभावना है।

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो अभ्यर्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है तथा अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया गया है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

MP Police Constable Result 2023: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। यहां लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 7000 से अधिक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MP Police Constable Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  • esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP Police Constable Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकेंगे।
  • सर्च बॉक्स में अपनाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

MP Police Constable Result 2023 Date: डाउनलोड करें आंसर की

एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7092 पदों की प्रोविजनल आंसर की सितंबर में जारी की गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 18 सितंबर 2023 तक का मौका दिया गया था। परीक्षा राज्य भर के कुल 13 जिलों में निर्धारित थी।

MP Police Constable Cut Off 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ

एमपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए कटऑफ मार्क्स की बात करें, तो परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 78-83 मार्क्स चाहिए होंगे। जबकि ओबीसी के लिए 75-80 मार्क्स, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 65 से 72 मार्क्स और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 62-78 मार्क्स निर्धारित किए जाएंगे।

MP Police Constable Selection Process: एमपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया

एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) आयोजित की जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल अलग से शेड्यूल जारी करेगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article