एजुकेशन

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, 6 अक्टूबर से पहले ऐसे करें आवेदन

MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है। जिन्होंने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है आधिकारिक वेबसाइट से इसे समय रहते पूरा करें।

Image

MP Police Constable Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास आवेदन करने के लिए अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। यदि आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और आपने अभी तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, तो आपके पास आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है। विभाग द्वारा तय की गई अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह बिना समय गंवाए आधिकारिक वेबसाइट जाएं और जल्द से जल्द अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकी लास्ट मिनट पर होने वाले हैवी ट्रैफिक, सर्वर डाउन और अन्य टेक्निकल दिक्कतों से बचा जा सके।

आवेदन से जुड़ी प्रमुख तिथियां

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया की समयसीमा को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है -

आवेदन की अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CAT 2026 आवेदन में सुधार के लिए विंडो ओपन, परीक्षा केंद्र के साथ इन डिटेल्स में करें सुधार

भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक्युलेशन) या 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

- आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार शैक्षणिक योग्यता में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 से 36 वर्ष (विभिन्न श्रेणियों और छूट के अनुसार) होनी चाहिए।

- राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक महिला उम्मीदवारों, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

क्या है भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता (Reasoning), और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड (PST)लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और शारीरिक माप के लिए बुलाया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल परीक्षाअंतिम चरण में सभी दस्तावेजों की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • फोटो आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

नोट- यह सभी दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए साइज और फॉर्मेट के आधार पर ही अपलोड करने हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध 'MP Police Constable Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए यूजर हैं, तो रजिस्टर करें और पहले से रजिस्टर उम्मीदवार अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

स्टेप 4 - आवेदन पत्र में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7 - फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार दोबारा जांच लें।

स्टेप 8 - आवेदन जमा करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

अंतिम समय की महत्वपूर्ण टिप्स

अंतिम दिन अक्सर आधिकारिक पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर स्लो हो जाता है। इसलिए 6 अक्टूबर का इंतजार किए बिना आज ही फॉर्म भर दें। फॉर्म में दर्ज नाम, जन्मतिथि और श्रेणी आपके प्रमाण पत्रों से पूरी तरह मेल खानी चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द हो सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article