एजुकेशन

MP Patwari Answer Key 2026: पटवारी परीक्षा की आंसर की जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक

MP Patwari: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं।

Image

MPESB पटवारी परीक्षा की आंसर की जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

MP Patwari Answer Key 2026 Released: मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और ग्रुप-4 के तहत पटवारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह तय समय के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को MPESB की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्ति दर्ज लिंक पर जाना होगा।

उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए संबंधित उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए।

MP Patwari Answer Key 2026 कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन खोलें।

3. यहां MPESB Group-2 Sub Group - 4 Patwari Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके आगे बढ़ें।

5. आंसर की स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।

आंसर की जारी होने के बाद आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया में फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article