MPBSE MP Board Result 2024, MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड एग्जाम 2024 में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
MP Board 10th 12th Result 2024: इस तारीख को हुई एमपी बोर्ड परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक 7501 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 9 लाख और 12वीं की परीक्षा में 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
MP Board Result 2024 Date: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। दरअसल, बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने पहले ही बता दिया था कि नतीजों की घोषणा 15 अप्रैल 2024 तक होगी। हालांकि, एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 की सटीक तारीख और समय का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
How to download MP Board Result 2024
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Result 2024: टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें कि बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ 25 मई को जारी किया गया था। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में मृदुल पाल ने टॉप किया था। वहीं, 12वीं में नारायण शर्मा ने बाजी मारी थी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
