MPBSE MP Board Result 2023, MP Board Class 5th 8th Result 2023 Date and Time: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार किसी भी दिन खत्म हो सकता है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
MP Board 5th 8th Result 2023: कब हुई परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक हुई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी करेगा। बता दें कि एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
MP Board Result 2023 Date: इस तारीख तक जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में बोर्ड 15 मई तक दोनो कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download MP Board Class 5th 8th Marksheet 2023
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, एमपी बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल से कुछ दिनों बाद दी जाएगी।
