MP Board Class 10th 12th Result 2023 On
पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को एकसाथ जारी किया था। ऐसे में उम्मीद है कि, इस बार भी रिजल्ट एकसाथ जारी किए जाएंगे। बता दें इस बार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित थी, वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
MP Board Class 10th 12th Result, प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग-अलग पास होना अनिवार्य
ध्यान रहे यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। यदि आपके प्रैक्टिकल में न्यूनतम मार्क्स में भी कम अंक आते हैं तो छात्र अगले कक्षा में प्रोन्नत नहीं किए जाएंगे। हालांकि यदि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 नंबर से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यदि आपको लगता है कि किसी विषय में आपके कम मार्क्स आने की उम्मीद है, तो अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें। क्योंकि रिजल्ट जारी होने के 15 से 20 दिनों के भीतर कंपार्टनेंट की परीक्षा आयोजित की जाती है।
MP Board 10th 12th Result 2023, यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि, किसी अन्य वेबसाइट पर रिजल्ट चेक ना करें।
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
MP Board Class 10th 12th Passing Criteria, कैसा रहेगा पासिंग पर्सेंटेज
छात्र लगातार इंटरनेट पर पासिंग पर्सेंटेज को लेकर सर्च कर रहे हैं। पिछले आंकड़ो को देखें तो साल 2022 में कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 88.18 प्रतिशत था, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 85.33 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार भी पासिंग पर्सेंटेज इसी के आसपास देखने को मिल सकता है।
टॉपर्स को किया जाएगा पुरस्कृत
बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स को शिक्षा विभाग के कार्यालय बुलाकर राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही स्कूल स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी।
