दुनिया

G20 में शामिल होंगे पुतिन? अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति को भेजा न्योता, रूबियो बोले- ट्रंप मिलने को तैयार

Putin G20 Invitation: अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भेजा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

Image

G20 के लिए पुतिन को अमेरिका ने भेजा न्योता (फाइल फोटो साभार: AP)

Putin G20 Invitation: अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भेजा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

पुतिन को US ने भेजा न्योता

रूबियो ने बताया कि मेजबान के तौर पर वाशिंगटन ने रूसी राष्ट्रपति को दिसंबर में होने वाली जी20 बैठक में आमंत्रित किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रूबियो ने कहा, ''मुझे लगता है कि पुतिन के लिए न सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से, बल्कि अन्य वैश्विक नेताओं से बातचीत करने का एक शानदार अवसर है। हमें उम्मीद है कि वह इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे।'' समाचार एजेंसी एएनआई ने मार्को रूबियो को वीडियो जारी किया है।

रूबियो ने बताया कि पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई है। रूबियो ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप लगभग किसी से भी मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि सिर्फ उन लोगों से मिलना काफी नहीं है जिनसे आप सहमत हों, क्योंकि इससे किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article