एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2025 Date: घोषित हुई एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट, कल शाम 5 बजे जारी होंगे नतीजे

MP Board 10th 12th Result 2025 Date and Time Announced: एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 6 मई को शाम 5 बजे mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

MP Board Result 2025

MP Board 10th 12th Result 2025 Date and Time Announced: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 6 मई को जारी कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट व टाइम का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

MPBSE MP Board Result 2025: कब से कब तक हुई परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। वहीं, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

How to download MP Board Result 2025

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Result 2025: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट एसएमएस से चेक करने के लिए आपको MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article