एजुकेशन

MBBS Seats In Delhi, India: अगले 5 साल में MBBS के लिए बढ़ेंगी इतनी हजार सीटें, जानें हर साल कितने एडमिशन

MBBS Seats In Delhi, India 2024, MBBS Seats In India State Wise: एमबीबीएस करने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगले पांच सालों में एमबीबीएस की 75000 सीटें बढ़ोत्तरी (MBBS Seats In India) की जाएगी। बता दें वर्तमान में एमबबीएस की कुल 1 लाख सीट है। यहां आप जान सकते हैं कि एमबीबीएस के कॉलेजों में कैसे एडमिशन मिलता है? हर साल एमबीबीएस में कितने एडमिशन होते हैं?

Image

MBBS Seats In India 2024: अगले 5 साल में एमबीबीएस के लिए बढ़ेंगी इतनी सीटें

MBBS Seats In India 2024, MBBS Seats In India State Wise: हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी नीट की परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही छात्रों का होता है। अधिकतर छात्रों के हाथ निराशा (MBBS Seats In India) लगती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत (MBBS Seats In Delhi) नहीं है। हाल ही में लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्यारहवीं बार देश को संबोधित करते हुए एमबीबीएस डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी खुशखबरी (MBBS Seats In India State Wise) दी है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 5 साल में एमबीबीएस की करीब 75000 सीटें बढ़ाई जाएंगी। यह उन छात्रों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जिन्हें एमबीबीएस में दाखिला ना मिलने के कारण बाहर के देशों में जाना (MBBS Seats In Aiims) पड़ता है।

MBBS Seats Increase: एमबीबीएस की बढ़ेंगी 75000 सीटें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही मेडिकल सीटों को लेकर बड़ा और अहम ऐलान किया। पीएम ने कहा कि हर साल करीब 25 हजार छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं, इसमें अधिकतर मध्यमवर्गीय परिवार के छात्र हैं। ऐसे में सरकार अगले पांच साल में 75000 मेडिकल की सीटें जोड़ी जाएंगी।
MBBS  Seats In India

MBBS Seats In India

MBBS Seats In India: देशभर में कुल कितनी हैं एमबीबीएस की सीटें

बता दें अभी देश में करीब 1 लाख से अधिक मेडिकल सीट हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने संसदीय सत्र के दौरान इसका ब्योरा उपलब्ध करवाया था। इसके मुताबिक वर्ष 2014 तक देशबऱ में कुल 387 मेडिकल कॉलेज थे, जिसे अब बढ़ाकर 731 कर दिया गया है। वहीं साल 2014 तक एमबीबीएस की कुल 51,384 सीटें थी, जो अब बढ़कर 1.12 लाख हो गई है। पिछले 10 सालों में करीब एमबीबीएस की सीटों में करीब 118 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं अब अगले पांच वर्षों में 75000 सीटें और जुड़ने जा रही हैं।

MBBS Seats In India State Wise: इस राज्य में सबसे ज्यादा एमबीबीएस की सीटें

बीते दिनों केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एमबीबीएस की सीटों को लेकर एक डाटा पेश किया था। इसके अनुसार एमबीबीएस की सबसे ज्यादा कर्नाटक में हैं। एमबीबीएस की सीटों के मामले कर्नाटक पहले नंबर पर है। यहां एमबीबीएस की करीब 11750 सीटें हैं। जबकि दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में एमबीबीएस की कुल 11645 सीटें हैं। वहीं तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां के कॉलेजों में 10845 एमबीबीएस की सीटें हैं।
MBBS

MBBS

कैसे मिलता है एडमिशन

एमबीबीएस के कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट यूजी की परीक्षा क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र माने जाते हैं। यहां रैंक के आधार पर एडमिशन मिलता है। कम रैंक वालों को दाखिला नहीं दिया जाता है।

MBBS Admission Per Year: एमबीबीएस में हर साल कितने एडमिशन

इस वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो इस बार नीट यूजी की परीक्षा के लिए कुल 24 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 13 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। ध्यान रहे एमबीबीएस के कॉलेजों में रैंक के आधार पर दाखिला मिलता है। कम रैंक वालों को एडमिशन नहीं मिलता है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article