MBA or Executive MBA difference: हाई इनकम सैलरी वाले कोर्स की बात आते ही सबसे पहले नाम MBA का आता है। बिजनेस और मैनेजमेंट की दुनिया में करियर बनाने और नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भी सबसे लोकप्रिय कोर्स में से एक है। कई युवा ग्रेजुएशन के बाद एमबीए कर लेते हैं, तो कई लोगों को जॉब के दौरान इस कोर्स की आवश्यकता महसूस होती है। एक वर्किंग प्रोफेशनल के तौर पर जब आप इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने की सोचते हैं तो आपके सामने दो ऑप्शन आते हैं एक रेगुलर एमबीए का और एक एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स का, लेकिन इसमें क्या आपके लिए बेहतर है यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है। तो आइए इस असमंजस से आपको बाहर निकालने और जानें की कौन सा करियर ऑप्शन आपके लिए बेहतर होगा।
एग्जीक्यूटिव एमबीए
बता दें कि एग्जीक्यूटिव एमबीए पारंपरिक कोर्स नहीं है। बीते कुछ सालों में इस कोर्स की मांग अधिक बढ़ी है। क्योंकि देखा गया है कि अधिकांश लोग नौकरी के साथ एमबीए की डिग्री प्राप्त कर अपनी करियर को एक नया बूस्ट देना चाहते हैं। इसे ही देखते हुए आईआईएम और आईआईटी जैसे कई बड़े संस्थानों एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स की शुरुआत की है। इसलिए आपको रेगुलर और एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स के बारे में जानना जरूरी है। ताकि आप भी अपने करियर के लिए एक सही फैसला ले सकें।
रेगुलर एमबीए
यह एक पारंपरिक कोर्स है, जिसमें समय के साथ कई नए स्पेशलाइजेशन एड की जा रही है। जानकर हैरानी होगी लेकिन एमबीए में 10 या 12 स्पेशलाइजेशन कोर्स नहीं है, बल्कि यहां 60 से 70 स्पेशलाइजेशन कोर्स हैं, जिसमें छात्र अपना करियर बनाते हैं। रेगुलर एमबीए कोर्स छात्र ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं। इसके लिए उनका कैट परीक्षा में पास होना अनिवार्य है, क्योंकि उसी के अंकों के आधार पर उन्हें देश के विभिन्न बिजनेस स्कूलों में प्रवेश प्राप्त होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या है IIM का एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम, जानें कितनी है इसकी फीस
क्या है MBA और एग्जीक्यूटिव MBA का डिजाइन
रेगुलर एमबीए: यह कोर्स मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्होंने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन (स्नातक) पूरी की है या जिन्हें बहुत कम कार्य अनुभव (0 से 3 साल) है। इसमें नए छात्रों को तरजीह दी जाती है।
एग्जीक्यूटिव एमबीए (EMBA): यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो पहले से ही कॉर्पोरेट जगत में काम कर रहे हैं और जिनके पास अच्छा-खासा कार्य अनुभव है। आमतौर पर इसमें दाखिले के लिए कम से कम 5 से 8 साल का पेशेवर अनुभव होना अनिवार्य होता है, जिसमें कुछ समय मैनेजरियल या लीडरशिप रोल में बीता होना चाहिए।
कोर्स की अवधि और फ्लेक्सिबिलिटी
रेगुलर एमबीए: यह कोर्स आमतौर पर 2 साल का एक फुल-टाइम और ऑन-कैंपस प्रोग्राम होता है। इस कोर्स के दौरान छात्र कोई अन्य फुल-टाइम नौकरी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनका पूरा समय कॉलेज की क्लास, प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के लिए होता है।
एग्जीक्यूटिव एमबीए: रेगुलर एमबीए कोर्स के बिल्कुल विपरीत एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स 12 से 18 महीने (लगभग 1 से 1.5 साल) का होता है। यह बेहद फ्लेक्सिबल होता है, क्योंकि इसमें कामकाजी पेशेवर अपनी नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई कर सकते हैं। इसकी क्लासेस आमतौर पर वीकेंड (शनिवार-रविवार), शाम के समय या ऑनलाइन/हाइब्रिड मोड में चलती हैं।
करिकुलम और पढ़ाई का तरीका
रेगुलर एमबीए: इसका पाठ्यक्रम मैनेजमेंट के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित होता है। इसमें थ्योरी, केस स्टडीज और समर इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को बिजनेस की बुनियादी समझ दी जाती है, क्योंकि उनके पास व्यावहारिक अनुभव नहीं होता।
एग्जीक्यूटिव एमबीए: इसके छात्र पहले से ही बिजनेस की बुनियादी बातें जानते हैं, इसलिए इसका कोर्स सीधे स्ट्रैटेजिक थिंकिंग, ग्लोबल लीडरशिप, निर्णय लेने की क्षमता और एडवांस मैनेजमेंट पर केंद्रित होता है। क्लास में थ्योरी से ज्यादा व्यावहारिक अनुभवों और वास्तविक कॉर्पोरेट समस्याओं पर चर्चा होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Maharashtra Supplementary Result 2026: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
क्या है इसकी प्लेसमेंट और करियर ग्रोथ
रेगुलर एमबीए: इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कॉर्पोरेट जगत में एंट्री दिलाना है। कॉलेज की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा मिलती है, जिससे छात्रों को मिड-लेवल या एंट्री-लेवल की नौकरियां मिलती हैं वो भी अच्छे पैकेज पर।
एग्जीक्यूटिव एमबीए: ईएमबीए करने वाले छात्र पहले से ही नौकरी कर रहे होते हैं, इसलिए अधिकांश संस्थान इसके लिए पारंपरिक कैंपस प्लेसमेंट नहीं देते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को वर्तमान नौकरी में ऊंचे पदों पर पहुंचाना या खुद का बिजनेस शुरू करने के काबिल बनाना होता है।
आपके लिए कौन सा बेहतर है?
रेगुलर एमबीए चुनें यदि आप अभी-अभी ग्रेजुएट हुए हैं, आपके पास कार्य अनुभव नहीं है, और आप कैंपस प्लेसमेंट के जरिए सीधे मैनेजमेंट सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं। लेकिन अगर आप पहले से वर्किंग हैं तो आप एग्जीक्यूटिव एमबीए चुनें। इसमें आपको अपनी नौकरी नहीं छोड़नी पड़ेगी और एमबीए की पढ़ाई करने का सपना पूरा करने के साथ आप नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे।
