एजुकेशन

Maharashtra Supplementary Result 2026: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Maharashtra Supplementary Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जिसे छात्र चेक कर सकते हैं।

Image

Maharashtra Supplementary Result 2026 (Photo - AI)

Maharashtra Supplementary Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट आज, 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे जारी किए गए हैं। कक्षा 1वीं यानी SSC और कक्षा 12वीं यानी HSC सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in से अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के आसान चरण और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

कैसे करें महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट डाउनलोड?

स्टेप 1 - महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए कक्षा 10वीं के रिजल्ट और 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर अपनी कक्षा के अनुसार क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - सबमिट करने के बाद आपके नतीजे आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 - अब आप इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

कब हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया गया है। इसमें एसएससी परीक्षा 16 से 30 जून तक आयोजित की गई थी, जबकि एचएससी यानी 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 16 जून से 8 जुलाई 2026 तक किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद, बोर्ड द्वारा 14 जुलाई को रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

कब मिलेगी संशोधित मार्कशीट

बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा के बाद संबंधित स्कूलों में छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट भेज दी जाएगी। परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकते हैं। मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें और स्कूल को भी इसकी जानकारी दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article