DU UG Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन 2026 के लिए कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSAS) के तहत कॉलेज और कोर्स की पसंद (Preferences) में बदलाव करने की सुविधा बंद कर दी है। करेक्शन विंडो 13 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे बंद हुई। अब यूनिवर्सिटी 16 जुलाई 2026 को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगी। DU के अनुसार, 2.08 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर लिया है। अब सबकी नजरें 16 जुलाई 2026 पर टिकी हैं, जब शाम 5:00 बजे पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आएगी।
रजिस्ट्रेशन और कंपटीशन का पूरा गणित
- कुल साइन-अप (शुरुआती): 2,73,751 छात्र
- फाइनल फॉर्म पूरा करने वाले: 2,18,284 छात्र
लड़कियों का दबदबा: फॉर्म पूरा करने वालों में 1,20,509 महिला उम्मीदवार और 97,775 पुरुष उम्मीदवार हैं।
सबसे लोकप्रिय कोर्सेज: इस साल भी B.Com (Hons), B.Com, B.A. (Hons) English और Political Science के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU UG Admission 2026: अगर नहीं ले पाए फेवरेट दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, तो क्या? जानें सीट मिलने के बाद का 'कम्पल्सरी' नियम
यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए सिमुलेटेड रैंक उपलब्ध करा रखी है। इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद में बदलाव करने का मौका दिया गया। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद अब यूनिवर्सिटी ने अपडेटेड डेटा जारी किया है, जिसके अनुसार, कई ऐसे छात्रों ने भी इस दौरान अपनी पसंद भरी, जिन्होंने पहले सिर्फ रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन कॉलेज और कोर्स का चुनाव नहीं किया था। इसी वजह से नए आंकड़े जारी किए गए।
सिमुलेटेड रैंक क्या होती है?
सिमुलेटेड रैंक एक अनुमानित रैंक होती है, जिससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि उनकी भरी हुई पसंद और CUET स्कोर के आधार पर उन्हें किस कॉलेज या कोर्स में सीट मिलने की संभावना है। रैंक देखने के बाद छात्रों को अपनी पसंद बदलने का एक आखिरी मौका दिया गया था।
पहली सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा?
16 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें तय समय के भीतर-
- सीट स्वीकार (Accept) करनी होगी।
- जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे।
- कॉलेज द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET UG स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। इस साल यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 अंडरग्रेजुएट कोर्स और 100 से ज्यादा BA प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में दाखिले होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
