Mansour al Mansour Won Global Teacher Prize 2025: सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स पढ़ना पसंद करते हैं, तो जानें आज की खबर! अपने चैरिटी कार्य और कैदियों को शिक्षा देने के लिए मशहूर सऊदी शिक्षक को आज 13 फरवरी को 1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि वाला ग्लोबल टीचर पुरस्कार दिया गया है। इस शिक्षक का नाम मंसूर अल-मंसूर (Mansour al-Mansour) है, जो कि दुबई से हैं।
इन्हें विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (World Governments Summit) के अंत में यह पुरस्कार मिला। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें दुनिया भर के नेता भाग लेते हैं।
अल-मंसूर शिक्षक के साथ लेखक भी
दुबई में आयोजित विश्व भर की सरकारों के शिखर सम्मेलन में सऊदी शिक्षक को यह पुरस्कार दिया गया, बता दें, अल-मंसूर एक लेखक भी हैं।
उन्होंने सऊदी अरब में भीषण गर्मी के महीनों के दौरान लोगों को एयर कंडीशनिंग (एसी) के रखरखाव की सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद की थी।
2015 में हुई इस फाउंडेशन की शुरुआत
बता दें, वर्की फाउंडेशन यह पुरस्कार प्रदान करता है और इसके संस्थापक सनी वर्की हैं। उन्होंने जीईएमएस एजुकेशन कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी के तहत मिस्र, कतर एवं संयुक्त अरब अमीरात में दर्जनों स्कूलों का संचालन किया जाता है।
वर्की फाउंडेशन ने अल-मंसूर सहित अब तक नौ शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया है। फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2015 में की थी।
