एजुकेशन

DSSSB Result 2026: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने जारी किया कई पदों के लिए रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

DSSSB ने विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

Image

DSSSB Result 2026 (Image - chatgpt)

DSSSB Various Post Result 2026: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इन रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जानें किन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

DSSSB ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए 1 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित की थीं। अब इन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही, रिजल्ट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

DSSSB Result 2026 ऐसे करें चेक

इन रिजल्ट्स को देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब DSSSB Various Post Result 2026 या संबंधित पोस्ट के लिंक को खोलें।
  • यदि लॉगिन मांगा जाए, तो अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Submit या View Result पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

रिजल्ट के बाद अब क्या?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच करें और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से जुड़ी जानकारी के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। यदि किसी पद के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), स्किल टेस्ट या इंटरव्यू होना है, तो उससे जुड़ी जानकारी बोर्ड अलग से जारी करेगा। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक नोटिस जरूर देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article