एजुकेशन

Navodaya Class 6 Admission 2027: खुशखबरी! नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बढ़ गई आवेदन की अंतिम तिथि, जानें कौन और कब तक कर सकता है अप्‍लाई

NVS Class 6 Admission 2027 Apply Online Last Date Extended: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 (सत्र 2027-28) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दिया गया है। जानें कब होगी परीक्षा

Image

(Image - x.com/basicshikshakc)

Navodaya Class 6 Admission 2027: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कराना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है। 2027-28 शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 7 अगस्त कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय देश के सबसे अच्छे सरकारी रेजिडेंशियल स्कूलों में गिने जाते हैं, जहां छात्रों को बेहतरीन पढ़ाई के साथ मुफ्त हॉस्टल, किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

इन स्कूलों का संचालन भारत सरकार करती है और सभी नवोदय विद्यालय CBSE बोर्ड से संबद्ध हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

JNVST 2027 Exam Date

  • क्लास 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।
  • पेपर में 80 बहुविकल्पीय (Objective) प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। इसमें मेंटल एबिलिटी, गणित, पर्यावरण अध्ययन और भाषा से सवाल पूछे जाएंगे।
  • अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। हर सही जवाब पर 1.25 अंक दिए जाएंगे। वहीं, दिव्यांग (PwD) छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

कौन आवेदन कर सकता है? NVS Class 6 Admission 2027 Eligibility

  • उम्मीदवार उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना चाहता है।
  • छात्र वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो।
  • छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तारीखें शामिल) होनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, NVS Class 6 Admission 2027 Apply Online

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

1. NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

2. Class 6 Admission 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

3. पहले माता-पिता या अभिभावक अपना रजिस्ट्रेशन करें।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।

5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (यदि मांगे जाएं)।

6. आवेदन जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

7. उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

क्यों खास है नवोदय विद्यालय?

यहां छात्रों को मुफ्त शिक्षा, हॉस्टल, लाइब्रेरी, खेलकूद, कंप्यूटर लैब और आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा का अवसर देने के उद्देश्य से इन स्कूलों की स्थापना की गई थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article