शहर

Kal Ka Mausam : वीकेंड पर मौसम की रहेगी मार, मूसलाधार बारिश के आसार; 25 राज्यों में बड़ा अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (01 अगस्त 2026) : 'डीप डिप्रेशन' के प्रभाव से गुजरात के सूरत सहित कई जिलों में भारी से अति-भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे प्रशासन ने अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में 1 अगस्त से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में भी मानसून सक्रिय है, जहाँ पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा : देश के अधिकांश राज्यों में बादलों की आवाजाही जारी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट है। उधर, लेह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। अत्यधिक जल प्रवाह के कारण नदियों-नाले के जलस्तर में बढ़ोतरी और लैंडस्लाइड का खतरा है। स्काईमेट ने महाराष्ट्र, गुजरात के साथ पश्चिमी घाट यानी दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातार स्टेट मानसूनी गतिविधियों के कारण बाढ़ की चेतावनी है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ तक बीते 24 घंटों में दिल्ली के रिज स्टेशन पर 7.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सफदरजंग, पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर एक से तीन मिमी के बीच बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो "संतोषजनक" श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ’अच्छा’, 51 से 100 के बीच ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ’मध्यम’, 201 से 300 के बीच ’खराब’, 301 से 400 के बीच ’बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ’गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश से कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में रातभर बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बडगाम, बारामूला और बांदीपोरा जैसे इलाकों में काफी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने साथ ही चार अगस्त तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा कुछ स्थानों पर थोड़ा मौसम बदला रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर संभाग तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने का अनुमान है। विशेष रूप से जोधपुर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article