एजुकेशन

Makar Sankranti School Closed: मकर संक्रांति पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, देखें स्टेट-वाइज स्कूलों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

Makar Sankranti School Closed News : कई राज्यों में 13 जनवरी को स्कूल खुल रहे हैं। इस बीच मकर संक्रांति का त्योहार भी पड़ रहा है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के मौके पर स्कूलों की छुट्टी है या नहीं... पेरेंट्स और छात्र लगातार ये जानना चाहते हैं कि मकर संक्रांति के मौके पर स्कूलों की छुट्टी है या फिर नहीं। Makar sankranti school holiday, Makar sankranti school holiday news, Makar sankranti school holiday 2026

School Closed

School Closed

Makar Sankranti School Holiday : जनवरी का महीना आते ही ठंड भी खूब बढ़ जाती है। कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ाई जाती हैं। साथ ही कई स्कूलों में ये समय विंटर वेकेशन का भी होता है। ठंड के इस मौसम में कई सारे त्योहार भी होते हैं। कई उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखा गया है। (School Closed Today) लेकिन कई राज्यों में 13 जनवरी को स्कूल खुल रहे हैं। इस बीच मकर संक्रांति का त्योहार भी पड़ रहा है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के मौके पर स्कूलों की छुट्टी है या नहीं... Makar Sankranti School Holiday, Makar Sankranti School Closed, When is Makar Sankranti in 2026

मकर संक्रांति पर स्कूलों की छुट्टी Makar Sankranti School Closed

13 जनवरी के बाद 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का त्योहार पड़ रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस त्योहार का खास महत्व है। मगर उत्तर भारत के अलावा भी कई राज्यों में इस त्योहार के दिन छुट्टी घोषित की जाती है। जहां जहा पर मकर संक्रांति के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे, बच्चों को एक एक्स्ट्रा छुट्टी मिल जाएगी।

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी Makar Sankranti School Closed in Delhi

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाते हुए हीते दिनों 15 जनवरी तक इसे करने का फैसला लिया था। नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी 15 जनवरी तक रखने का फैसला लिया गया था। वहीं 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं को जारी रखने की बात कही गई है। एकेडमिक कैलेंडर के तहत तय विंटर वेकेशन के हिस्से के तौर पर 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारियों ने इसके मुख्य कारणों के तौर पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कारण दिया है। विंटर वेकेशन की एक्सटेंडेट छुट्टियों से पहले ही मकर संक्रांति का त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में राजधानी में मकर संक्रांति के त्योहार पर बच्चे घर पर ही रहेंगे।

बिहार में क्या है स्कूलों की छुट्टी का अपडेट ? Bihar School Closed on 14 January

बिहार के कटिहार जिले में अधिकारियों ने बहुत ज्यादा ठंड के मौसम की वजह से क्लास 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए कुछ समय के लिए क्लास रोक दी हैं। जिला प्रशासन ने बच्चों को मुश्किल हालात से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर 10 जनवरी, 2026 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, जिसमें प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी सेंटर शामिल हैं, को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य के कुछ जिलों में आज से स्कूल खोल दिए गए हैं तो कई जिलों में 14 जनवरी तक की छुट्टी बढ़ाई गई है। मकर संक्रांति को लेकर स्कूलों की छुट्टी के अपडेट के लिए लगातार स्कूल से संपर्क में रहें। अगर अधिकारियों की तरफ से कोई अपडेट आता है तो आपको इस लेख के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश (नोएडा) और गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी UP/Ghaziabad/Noida School Closed on Makar Sankranti

नर्सरी से क्लास 8 तक के स्कूल पहले ही बंद थे और अब पूरे जिले में ये बंदी 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां पर बहुत ज्यादा ठंड होने के चलते क्लासेज 5वीं कक्षा से लेकर 15 जनवरी तक बंद रखी गई हैं। ऐसे में मकर संक्रांति के मौके पर यहां पर भी बच्चों की छुट्टी ही रहेगी। छुट्टी को लेकर अगले आदेश के लिए पेरेंट्स और बच्चों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क में रहें और हर नए अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी Haryana School Closed on 14 January

हरियाणा में गुरुग्राम समेत पूरे राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी खराब है। ऐसे में ठंडे मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां रखी गई हैं। यानी कि राज्य में मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी 2026 को स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी Rajasthan School Closed News

राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए कई जिलों में 14 जनवरी को स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मगर कई जिलों में स्कूलों को 14 जनवरी में खोले जाने का फैसला लिया गया है। मकर संक्रांति के मौके पर स्कूलों की छुट्टी के अपडेट के लिए लगातार इस लेख में बने रहें।

पंजाब में स्कूलों की छुट्टी Punjab School Closed

पंजाब ने पहले सर्दियों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी थीं, क्योंकि लगातार ठंडी लहर और कोहरे की वजह से नॉर्मल रूटीन में रुकावट आई थी। राज्य में भी ठंड का असर बरकरार है। राज्य शिक्षा मंत्री ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में विंटर वेकेशन को बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य के स्कूल कल यानी 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। यानि कि मकर संक्रांति के मौके पर स्कूलों को खोले जाने के आसार हैं। राज्य में 14 जनवरी को स्कूल दोबारा से खुलेंगे।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article