Maharashtra State Board of Secondary And Higher Secondary Education (MSBSHSE) Class 10th SSC Result 2023 की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है, बता दें, महाराष्ट्र बोर्ड पहले ही 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है, अब 10वीं का रिजल्ट जारी होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Maharashtra SSC Result 2023 जारी करने की तैयारी लगभग हो चुकी है, और कभी भी इन रिजल्ट को साइट पर अपलोड किया जा सकता है।
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कहां से देखें
महाराष्ट्र बोर्ड की साइट mahahsscboard.in व mahresult.nic.in है, इन्हीं से महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2023 देखा जा सकेगा। हालांकि महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी लगातार ट्रैक कर रहा है। जैेसे ही Maharashtra Board Class 10 Result 2023 रिजल्ट से जुड़ा अपडेट आएगा, उसे तुरंत timesnowhindi.com/education से भी देख पाएंगे।
कब तक करना पड़ सकता है इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि महा एसएससी के नतीजे इस हफ्ते तक जारी हो सकते हैं. हालांकि, कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख और समय पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। उपलब्ध होने पर, परिणाम दिनांक, समय, लिंक और अन्य विवरण यहां साझा किए जाएंगे।
MSBSHSE SSC Result 2023 की जांच करने के लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर और माता का नाम डालकर 'व्यू रिजल्ट' पर क्लिक करना होगा। पिछले साल, बोर्ड ने 10 वीं कक्षा के लिए महाराष्ट्र परिणाम 17 जून, 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया था। बहरहाल, इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद है।
जानें पासिंग पर्सेंटेज
पिछले साल की पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो 2022 में 96.94% MSBSHSE SSC का रिजल्ट गया था, इस बार रिजल्ट 1 जून तक संभावित है, जिसके बाद पासिंग पर्सेंटेज व अन्य जानकारियां भी दे दी जाएंगी।
