एजुकेशन

Maharashtra SSC, HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट इस दिन होगा जारी, mahresult.nic.in पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 23, 2023, 10:08 AM IST

Maharashtra SSC HSC Result 2023, MSBSHSE 10th 12th Result 2023 Date and Time: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया था।

Image

Maharashtra HSC SSC Result 2023

Photo : iStock

Maharashtra SSC HSC Result 2023, MSBSHSE 10th 12th Result 2023 Date: महाराष्ट्र 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही महाराष्ट्र एसएससी (SSC) और एचएससी (HSC) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

MSBSHSE 10th, 12th Result 2023: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा

महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, एचएससी परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक हुई थी। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 10वीं और 12वीं के उत्तरपुस्तिकाओं का काम तेजी से निपटाया जा रहा है।

MSBSHSE HSC SSC Result 2023: जून में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है। बीते सालों में भी रिजल्ट की घोषणा जून या जुलाई में की गई थी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download Maharashtra MSBSHSE Class 10th 12th Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra Board Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल महाराष्ट्र एचएससी एग्जाम में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। वहीं, एसएससी में 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी ऐसे ही तमाम जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article