एजुकेशन

Bihar Police Constable 2026: 12 सितंबर को हेागा PST/DV, जारी हो गया एडमिट कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 5, 2026, 04:58 PM IST

Bihar Police Constable 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत PST और DV के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

क्या आपने भी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरा था, अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, वे अब अपना PST/DV एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे अच्छे से जांचने की जरूरत है, ताकि कुछ गलत प्रिंट होने की स्थिति में आयोग से संपर्क किया जा सके।

कैसे डाउनलोड करें PST/DV एडमिट कार्ड

उम्मीदवार CSBC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी निर्देश दिए हो सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र भी लेकर जाना चाहिए।

कब शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया?

आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 थी। लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जून 2026 को किया गया था और परीक्षा का रिजल्ट 18 अगस्त 2026 को जारी हुआ। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को PST/DV प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। परीक्षा से पहले 11 जून को एग्जाम सिटी और 18 जून को लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

End of Article