एजुकेशन

Bodhan AI: अब 22 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई में मिलेगी AI की मदद, IIT मद्रास ने लॉन्च किए नए टूल

IIT मद्रास में इनक्यूबेट हुई कंपनी 'Bodhan AI' ने AI4Bharat के साथ मिलकर चार ओपन AI मॉडल लॉन्च किए हैं। ये मॉडल भारतीय भाषाओं में स्पीच, ट्रांसलेशन और OCR की सुविधा देते हैं।

Image

IIT Madras launches ai tutor for students in 22 indian languages

IIT मद्रास में इनक्यूबेट हुई कंपनी 'Bodhan AI' ने AI4Bharat के साथ मिलकर चार ओपन AI मॉडल लॉन्च किए हैं। ये मॉडल भारतीय भाषाओं में स्पीच, ट्रांसलेशन और OCR की सुविधा देते हैं। कंपनी ने क्लास 6 से 12 के लिए 'स्टूडेंट ट्यूटर बॉट' और 'टीचर असिस्टेंट बॉट' भी पेश किए हैं। इनका मकसद भारतीय क्लासरूम में AI-बेस्ड लर्निंग को इंग्लिश के अलावा दूसरी भाषाओं में भी आसानी से उपलब्ध कराना है। Bodhan AI, IIT मद्रास में विकसित किया जा रहा शिक्षा के लिए AI का एक Centre of Excellence है। इसका लक्ष्य ऐसी AI तकनीक तैयार करना है, जो भारत की अलग-अलग भाषाओं और शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर काम करे।

भारतीय भाषाओं के लिए लॉन्च किए गए चार AI मॉडल

Bodhan AI ने चार 'फाउंडेशन एआई मॉडल' foundational AI models पेश किए हैं। ये मॉडल बोलकर कही गई बात को टेक्स्ट में बदलने, टेक्स्ट को आवाज में बदलने, एक भारतीय भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करने और तस्वीर या लिखे हुए पेज से टेक्स्ट पहचानने जैसे काम कर सकते हैं। 'स्पीच रिकगनाइजेशन' Speech Recognition मॉडल 27 भाषाओं को सपोर्ट करता है। वहीं Text-to-Speech और OCR मॉडल 23-23 भाषाओं में काम करते हैं, जबकि 'मशीन ट्रांसलेशन' (Machine Translation) मॉडल 22 भारतीय भाषाओं को कवर करता है। इन्हें open-weight Digital Public Goods के तौर पर और hosted APIs के जरिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस तकनीक का इस्तेमाल करके ऐसे शिक्षा ऐप बनाए जा सकते हैं, जो छात्र की आवाज में पूछे गए सवाल को समझ सकें, हाथ से लिखे जवाब को पढ़ सकें या पढ़ाई की सामग्री को एक भारतीय भाषा से दूसरी भाषा में बदल सकें।

कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए AI Tutor Bot

Bodhan AI ने Student Tutor Bot भी लॉन्च किया है। इसे कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह NCERT तथा SCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है।

छात्र इसमें टेक्स्ट या आवाज के जरिए 22 भारतीय भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं। यह उन्हें सवाल का जवाब देने के साथ-साथ उदाहरण और आकलन की मदद भी दे सकता है। किसी समस्या को समझने के लिए यह छात्रों को step-by-step तरीके से आगे बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें diagrams और calculations के लिए interactive tools भी दिए गए हैं।

इसका सबसे खास पहलू यह है कि छात्रों को पढ़ाई में मदद लेने के लिए हर बार पहले अंग्रेजी में सवाल लिखने की जरूरत नहीं होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article