एजुकेशन

Maharashtra FYJC 2025: आज से शुरू हुए महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज में एडमिशन, पहली लिस्ट भी जारी

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग आज से फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC)/ कक्षा 11 के लिए प्रवेश आयोजित कर रहा है। CAP राउंड 1 आवंटन सूची में शामिल उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने कॉलेज जा सकते हैं।

Image

महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज में एडमिशन (image - socio pulse AI)

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग आज 30 जून, 2025 से फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC)/ कक्षा 11 के लिए प्रवेश आयोजित कर रहा है। CAP राउंड 1 आवंटन सूची में शामिल उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने कॉलेज जा सकते हैं। इससे पहले महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने 28 जून, 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में प्रवेश के लिए CAP राउंड 1 आवंटन सूची / मेरिट सूची जारी की थी।

CAP राउंड 1 के तहत FYJC/ कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कुल 10,66,005 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,31,356 ने आर्ट्स, 2,24,931 ने कॉमर्स और 6,09,718 ने साइंस के लिए आवेदन किया था।

Maharashtra FYJC Admission 2025: CAP-राउंड 1 सूची कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
  • "आवंटन सूची" पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • अपना आवेदन नंबर दर्ज करें।
  • आवंटन परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आवंटन परिणाम को डाउनलोड करें इसकी हार्डकापी ले लें।

CAP राउंड 1 में कुल 6,32,194 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें से 1,49,791 कला के लिए, 1,39,602 वाणिज्य के लिए और 3,42,801 विज्ञान के लिए हैं।

कब आएगी दूसरे राउंड की आबंटन सूची

जो छात्र अपने आवंटन परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अगली आवंटन सूची जारी होने का इंतजार कर सकते हैं। दूसरे दौर की आवंटन सूची 9 जुलाई 2025 को प्रदर्शित की जाएगी।

छात्र 7 जुलाई, 2025 तक प्रवेश के लिए अपने संबंधित आवंटित FYJC पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article