Maharashtra State Board Class 12 Date Sheet 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का टाइम टेबल अगर अभी तक डाउनलोड नहीं किया है तो यहां से चेक करें। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 की डेटशीट आधिकारिक तौर पर mahahsscboard.in पर जारी की गई है, लेकिन इस लेख से परीक्षा का शिड्यूल चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी (MSBSHSE) 11 फरवरी से 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन शुरू करेगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन पेन और पेपर फॉर्मेट में किया जाएगा।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, महाराष्ट्र HSC परीक्षाओं के लिए कुल 15,13,909 आवेदकों ने नामांकन कराया है, जिसमें से विज्ञान में 7,60,046, कला में 381982 और कॉमर्स में 329905 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
वेबसाइट से स्टेप बाय स्टेप टाइम टेबल देखने के लिए इन चरणों को करें फॉलो:
mahahsscboard.in/en पर जाएं।
Latest Notification में Exam Related पर क्लिक करें।
या
TIMETABLE FOR HSC FEBRUARY/MARCH 2025 (VOCATIONAL) पर क्लिक करें।
| परीक्षा तिथि | पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट |
| 11-Feb-2025 | अंग्रेजी | - |
| 12-Feb-2025 | हिंदी | जर्मन, जापानीज, चाइनीज और पर्सियन |
| 13-Feb-2025 | मराठी, गुजराती, कन्नड़, सिंधी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली | उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, पाली |
| 14-Feb-2025 | महाराष्ट्रीय प्राकृत, संस्कृत | अर्धमागधी, रूसी, अरबी |
| 15-Feb-2025 | वाणिज्य एवं प्रबंधन संगठन | - |
| 17-Feb-2025 | लॉजिक, फिजिक्स | - |
| 18-Feb-2025 | सचिवीय अभ्यास, गृह प्रबंधन (ए/एस) | - |
| 20-Feb-2025 | केमिस्ट्री | पॉलिटिकल साइंस |
| 22-Feb-2025 | गणित और सांख्यिकी (ए/एस), गणित और सांख्यिकी (सी) | पर्क्यूशन इंस्ट्रूमेंट्स (ए) |
| 24-Feb-2025 | बाल विकास, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (ए/एस/सी), पशु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (ए/एस/सी) | - |
| 25-Feb-2025 | कोऑपरेशन | - |
| 27-Feb-2025 | जीवविज्ञान (एस), भारतीय संगीत का इतिहास और विकास (ए) | - |
| 28-Feb-2025 | टेक्सटाइल (ए/एस) | बुककीपिंग और अकाउंटेंसी (ए/एस/सी) |
| 1-Mar-2025 | जिओलॉजी | इकोनॉमिक्स (A/S/C) |
| 3-Mar-2025 | फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी | दर्शन शास्त्र, History of Art & Appreciation (Painting, Sculpture, Architecture) |
| 4-Mar-2025 | वोकेशनल पेपर 1, कॉमर्स ग्रुप पेपर 1, एग्रीकल्चर ग्रुप पेपर 1, फिशरी ग्रुप पेपर 1 | एजुकेशन (A), स्किल सब्जेक्ट्स |
| 5-Mar-2025 | - | साइकोलॉजी (A/S/C) |
Maharashtra Board HSC Exam Date 2025 Time Table
डेटशीट के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी और एचएससी वोकेशनल स्ट्रीम परीक्षा 2025 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
