एजुकेशन

Mah BEd CET Result 2026 Declared: जारी हुआ महाराष्ट्र बीएड सीईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Mah BEd CET Result 2026 Declared: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने बीएड सीईटी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Mah BEd CET Result 2026 Declared: यहां देखें महाराष्ट्र बीएड सीईटी परीक्षा का रिजल्ट

Mah BEd CET Result 2026 Declared: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने बीएड सीईटी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Mah BEd CET Result 2026 Declared) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Mah BEd CET Result) सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज करना होगा। हालांकि CET सेल की ओर से अभी काउंसलिंग का शेड्यूल आना बाकी है, लेकिन छात्र जल्द ही सेंट्रलाइज़्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) में शामिल होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस प्रोसेस के जरिए छात्रों को राज्य के कॉलेजों में बीएड के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।

Mah BEd CET Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें महाराष्ट्र बी.एड सीईटी परीक्षा 27 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इसके अलावा तकनीकी कठिनाइयों का सामना करने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को भी आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Mah BEd CET Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MAH B.Ed CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Mah BEd CET Result: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

बता दें महाराष्ट्र बीएड सीईटी काउंसलिंग की घोषणा के बाद योग्य आवेदकों को CAP के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा और संस्थानों व कोर्स के लिए अपनी पसंद बतानी होगी। एडमिशन मेरिट, कोटा रिज़र्वेशन और सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया में एक से ज्यादा राउंड हो सकते हैं, जिससे उम्मीदवारों को खाली सीटों और मेरिट के आधार पर अलॉटमेंट और अपग्रेडिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article