Madhya Pradesh School Closed in Bhopal, Gwalior, Vidisha District: मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई इलाकों में जलभरार की भी खबरें हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल, ग्वालियर, विदिशा सहित कई जिलों में स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है। राजधानी भोपाल में भी कल यानी बुधवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। भोपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार (30 जुलाई) को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल
भोपाल के अलावा ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सीहोर, अशोकनगर, नर्मदापुरम जिलों में भी बुधवार का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, गुना जिले में 30-31 और 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान के करीब 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में जयपुर, झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा और अजमेर के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा की गई है।
