एजुकेशन

School Closed: क्या 12 को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज? दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल में क्या है बारिश और छुट्टी का अपडेट

School Closed: देश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था। आइए जानते हैं कि 11 अगस्त की तरह क्या कल यानी 12 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल? देखें स्कूल की छुट्टी को लेकर लेटेस्ट अपडेट।

Image

क्या 12 को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

School Closed: देश के विभिन्न राज्यों में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव, नदियों के बढ़ते जलस्तर और भूस्खलन के खतरों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया था। 11 अगस्त को सावन की शिवरात्रि और कई जिलों में हो रही बारिश के कारण स्कूल बंद किए गए थे। क्या 11 अगस्त की तरह 12 अगस्त को भी स्कूल बंद रहेंगे। आइए दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के ताजा हालात और 12 तारीख को स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों से जुड़े अपडेट्स के बारे में जानते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बंद रहेंगे स्कूल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे इलाकों में बीते दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के कारण कई मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 12 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि बारिश की स्थिति अधिक बिगड़ती है या यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है, तो दिल्ली सरकार और स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट (DM) द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टी की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। फिलहाल छुट्टियों 12 अगस्त की छुट्टी को लेकर कोई अपडेट नहीं है। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने के बजाय स्कूल प्रशासन या शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार करें।

उत्तराखंड में बंद रहेंगे स्कूल?

उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी जिलों में स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। हरिद्वार में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 11 अगस्त यानी आज स्कूलों की छुट्टी थी। जबकि बागेश्वर जिले में झमाझम बारिश के बीच स्कूलों की छुट्टी को देखते हुए 10 अगस्त को छुट्टी दी गई थी। अगर 12 अगस्त को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

क्या हिमाचल प्रदेश में होगी स्कूलों की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। शिमला, कुल्लू, मनाली, मंडी और कांगड़ा जैसे जिलों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बरकरार है। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार और संबंधित जिला कलेक्टरों ने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिन इलाकों में बारिश का प्रकोप अधिक है, वहां 12 तारीख को भी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जा सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसपर स्कूल और विश्वविद्यालय द्वारा किसी प्रकार का छुट्टी का नोटिस जारी नहीं किया गया है। हो सकता है कि सुबह के समय स्थिति और अलर्ट का जायजा लेने के बाद कोई फैसला लिया जाए। इसलिए अभिभावकों को सलाह कि वह स्कूल और यूनिवर्सिटी के साथ संपर्क में रहें।

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

मौसम की अनिश्चितता और बारिश के अलर्ट को देखते हुए छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह है कि वह छुट्टी की जानकारी के लिए केवल अपने स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड या जिला प्रशासन (DM) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दिए गए आदेश पर ही भरोसा करें। जिन क्षेत्रों में स्कूल खुले हैं, वहां भी जलभराव वाले रास्तों और बरसाती नालों से बचकर निकलें। यात्रा पर निकलने से पहले आईएमडी (IMD) द्वारा जारी ताजा वेदर अलर्ट जरूर चेक कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article