एजुकेशन

KVS PRT Result 2023: यहां से डाउनलोड करें केवीएस पीआरटी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 28, 2023, 01:45 PM IST

KVS PRT Result 2023, Sarkari Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

KVS PRT Result 2023

Photo : iStock

KVS PRT Result 2023, Sarkari Result 2023: केवीएस पीआरटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से प्राइमरी टीचर (PRT) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

KVS PRT Result 2023: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

केवीएस पीआरटी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पीआरटी के 6414 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

KVS PRT Cut Off 2023: जून में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवीएस पीआरटी परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। केवीएस पीआरटी कट ऑफ की बात करें तो जनरल/ओबीसी की कट ऑफ इस साल 155-150 के बीच होने की संभावना है। वहीं, एससी का कट ऑफ 145-150 और एसटी का 130-140 के बीच हो सकता है।

How to download KVS PRT Result 2023

  • केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • केवीएस पीआरटी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
KVS PRT Interview 2023: कितना मिलेगा वेतन

केवीएस पीआरटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होगा होगा। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 से 112400 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article