एजुकेशन

KVS Admit Card 2023: जारी हुआ टीजीटी पीजीटी व हिंदी ट्रांस्लेटर एडमिट कार्ड, kvsangathan.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 14, 2023, 01:54 PM IST

KVS Admit Card 2023: केवीएस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी सहित अन्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

KVS Admit Card 2023

KVS Admit Card 2023, KVS TGT, PGT and Hindi Translator Admit Card 2023 Released: केवीएस एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 14 फरवरी 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा

केवीएस ने हाल ही में परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया था। जिसके अनुसार, पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक और फिर 23 फरवरी को किया जाएगा। वहीं, हिंदी ट्रांस्लेटर की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। जबकि, पीआरटी एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

KVS Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

केवीएस ने आज टीजीटी, पीजीटी और हिंदी ट्रांस्लेटर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। अन्य परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download KVS TGT, PGT and Hindi Translator Admit Card 2023

  • केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Click here to download admit card for the post of TGT, PGT & HINDI TRANSLATOR - Direct Rectt 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी केवीएस एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS TGT Admit Card 2023 - Direct Link

KVS Recruitment 2023: कितने पद खाली

केवीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीजीटी के 1409 पद, टीजीटी के 3176 पद और पीआरटी के 6414 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article