KVS Admission Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका 1, 2 और 3 में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) ने बालवाटिका एडमिशन 2026 (Balvatika Admission 2026) की पहली लिस्ट आज, 8 अप्रैल को जारी कर दी है। केवीएस ने प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर अपलोड की है। जिन अभिभावकों ने केवी बालवाटिका में अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
नीचे दी गई दोनों वेबसाइट पर आप केवी बालवाटिका और क्लास का लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
kvsangathan.nic.in
admission.kvs.gov.in
कैसे करें बालवाटिका एडमिशन की पहली लिस्ट डाउनलोड
- केवी बालवाटिका एडमिशन 2026 की पहली लिस्ट डाउनलोड करने के लिए अभिभावक KV की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ आ जाएगी।
- इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और Ctrl+F दबा कर अपने बच्चे का नाम चेक करें।
बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ में बच्चे के नाम के साथ एप्लीकेशन सबमिशन कोड और कैटेगरी आदि की जानकारी भी दी गई है। अभिभावक उसके आधार पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
तय समय सीमा में पूरी करनी होगी एडमिशन की प्रक्रिया
बता दें पहली लिस्ट में जिन बच्चों का नाम शामिल है उन्हें एक तय समय सीमा में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। क्योंकि उसके आधार पर ही लॉटरी की दूसरी लिस्ट निकाली जाएगी। अभिभावकों को स्कूल जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना है और एडमिशन की अन्य प्रक्रिया पूरी करनी है।
कब आएगा क्लास 1 का रिजल्ट?
केवी बालवाटिका में एडमिशन की लॉटरी रिजल्ट की पहली लिस्ट आज जारी कर दी गई है। कल यानी 9 अप्रैल को क्लास 1 में प्रवेश के लिए लॉटरी रिजल्ट की पहली लिस्ट जारी की जाएगी। क्लास 1 में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आवेदन करने वाले अभिभावक केवी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
