एजुकेशन

JPSC Pre Exam Slip 2026: झारखंड सिविल सर्विसेज प्रीलिम एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, कब आएगा एडमिट कार्ड?

JPSC Pre Exam Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटि स्लिप जारी कर दी गई है, जिसे jpsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

JPSC Pre Exam Slip 2026

JPSC Pre Exam Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एग्जाम सिटि स्लिप जारी कर दी है। झारखंड सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 (JPSC Civil Service Prelims Exam 2026) के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से अपनी परीक्षा सिटि स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। JPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा सिटी सिल्प डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। वह नीचे दिए स्पेट को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026?

झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 में किया जाएगा। जिसके लिए आज, 8 अप्रैल को एग्जाम सिटि स्लिप जारी कर दी है। बता दें कि आयोग द्वारा इस संबंध में 7 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें एग्जाम सिटि स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की जानकारी दी गई थी।

कैसे करें JPSC Exam City Slip 2026?

  • एग्जाम सिटि स्लिप डाउनलोड करने के लिए www.jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटि स्लिप आ जाएगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और परीक्षा से पहले यात्रा कर परीक्षा केंद्र देखें।
Also Read: BPSC Interview Pattern : BPSC में नहीं होगी अब रट्टा मार पढ़ाई, यूपीएससी जैसा होगा इंटरव्यू का स्तर

कब जारी होंगे झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड?

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेपीएससी एडमिट कार्ड 14 अप्रैल शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। यह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा, जिसे उम्मीदवार अपना ओटीआर लॉगिन कर डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार अटेंडेंस शीट और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की कॉपी भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article