एजुकेशन

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, जानें एक साल की फीस

Kendriya Vidyalaya Admission Process: देश के नंबर वन सरकारी स्कूलों में शामिल केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए हर साल लाखों आवेदन आते हैं। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होती ही। ऐसे में जो पैरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालयों में कराना चाहते हैं वो एडमिशन से जुड़ी हर डिटेल्स यहां देख सकते हैं। केवीएस में एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स से लेकर फीस तक की डिटेल्स देखें।

Image

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन

Photo : Times Now Digital

Kendriya Vidyalaya Admission Process: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं। ऐसे में कई सवाल निकलकर सामने आते हैं। जैसे केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है? केवीएस में एडमिशन पाने के लिए उम्र (KVS Admission Age Details) क्या होनी चाहिए? केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और केवीएस में एक साल की फीस कितनी है? इन सभी सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं।

What is KVS: क्या है केंद्रीय विद्यालय?

केंद्रीय विद्यालय को केवीएस के नाम से भी जाना जाता है। यह स्कूल केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत आता है। केंद्रीय विद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू होता है। देश के अलग-अलग राज्यों में केंद्रीय विद्यालय बहुत सारे हैं। ऑफिशियल डेटा के अनुसार, भारत में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1254 है। देश के हर राज्य में केंद्रीय विद्यालय चलाए जा रहे हैं।

KVS Admission Process: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन कक्षा 1 में ही होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। केवीएस में एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तरफ से इसके लिए आवेदन शुरू किए जाते हैं। इसके लिए छात्रों के अभिभावकों से आवेदन लिया जाता है। आवेदन करने वाले अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार करना होता है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए रिजल्ट कई चरणों में जारी होता है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए क्षेत्र के अनुसार रिजल्ट जारी होता है। इसके अलावा कक्षा 2 से 12वीं तक ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसमें किसी कारणवश सीटें खाली रहती हैं तो दाखिला ले सकते हैं।

KVS Admission Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

KVS Admission Documents (1)

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन डॉक्यूमेंट्स

ऊपर बताए डॉक्यूमेंट्स के अलावा पैरेंट्स के भी कुछ डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं। आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अगर आप रिजर्वेशन कैटेगरी से हैं तो जाति प्रमाण पत्र। इसके अलावा, यदि हो तो EWS/BPL सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। इन डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya Fees: कितनी है फीस?

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 25 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा 9वीं और 10वीं में लड़कों की ट्यूशन फीस 200 रुपये प्रतिमाह है। वहीं, 11वीं और 12वीं में कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों की ट्यूशन फीस 300 रुपये प्रतिमाह होती है। जबकि, साइंस स्ट्रीम के छात्रों की फीस 400 रुपये प्रति माह होती है। इसके अलावा भी कई तरह की फीस जमा करनी होती है जिसका विवरण नीचे देख सकते हैं।

फीस का प्रकारफीस की रकम
एडमिशन फीस25 रुपये
री-एडमिशन फीस100 रुपये
ट्यूशन फीस 9वीं और 10वीं (लड़कों)200 रुपये प्रतिमाह
ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों)300 रुपये प्रति माह
ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (साइंस स्ट्रीम के लड़कों)400 रुपये प्रति माह
विद्यालय विकास निधि के रूप में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए500 रुपये प्रति माह
केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ किताबी ज्ञान पर ही ध्यान नहीं देते बल्कि खेल-कूद और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। यह स्कूल उन अभिभावकों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देना चाहते हैं लेकिन बजट को लेकर सजग रहते हैं।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article