एजुकेशन

केवीएस 2025-26 : आज जारी होगी स्टूडेंट्स की पहली प्रोविजनल लिस्ट , लॅाटरी परिणाम की भी जल्द घोषणा

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली। केवी आज अपनी स्टूडेंट्स की पहली प्रोविजनल लिस्ट भी जारी करेगा। वहीं 28 मार्च को लॅाटरी परिणाम जारी किया जाएगा। बाल वाटिका 1 और 3 की पहली चयन सूची 28 मार्च 2025 को घोषित की जाएगी।

Image

KVS Admission Result

Photo : iStock

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी किये गए ब्रोशर के अनुसार कक्षा 1 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 25 मार्च 2025 यानी आज जारी की जाएगा। इस लिस्ट में जिन बच्चों का नाम शामिल होगा उनके माता-पिता दिए गए तारीख में स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर अपने बच्चों के एडमिशन करावा सकते है।

कक्षा 1 में एडमिशन कराने के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक कम से कम छह वर्ष होनी चाहिए। वहीं एडमिशन के लिए माता-पिता को बच्चे का वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिसमें नगर निकायों, ग्राम पंचायतों या सैन्य अस्पतालों (रक्षा कर्मियों के लिए) द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

लॉटरी परिणाम तिथि: KVS Admission 2025-26 Lottery Results

कक्षा 1: पहली चयन सूची 25 मार्च 2025 को जारी होगी।

बालवाटिका 1 और 3: पहली चयन सूची 28 मार्च 2025 को घोषित की जाएगी।

कैसे देखें लॉटरी परिणाम?

1. आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in/kvs पर जाएं।

2. राज्य और संबंधित केंद्रीय विद्यालय का चयन करें।

3. सर्च बटन पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर लॉटरी लिस्ट दिखगी, जहां आप अपने बच्चे का नाम देख सकते हैं।

एडमिशन के लिए आयु सीमा

बालवाटिका 1: 3 से 4 वर्ष

बालवाटिका 2: 4 से 5 वर्ष

बालवाटिका 3: 5 से 6 वर्ष

कक्षा 1: 6 से 8 वर्ष

अधिक अपडेट के लिए kvsangathan.nic.in पर विजिट करें।

केवीएस प्रवेश 2025: आरक्षण नीति:

केवीएस (KVS) प्रवेश के दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के तहत केन्द्रीय विद्यालयों की 25% सीटें आरक्षित हैं। जिसमें 15% सीटें अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए आवंटित हैं। वहीं 7.5% सीटें अनुसूचित जनजातियों यानी एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। जबकि 27% सीटें पर अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी को प्रतिनिधित्व दिया जाना तय है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article