केजे सोमैया इंस्टीट्यूट-टाइम्स प्रो ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए शुरू किया 15 महीने का ऑनलाइन MBA प्रोग्राम
- Authored by: TNN एजुकेशन डेस्क
- Updated Feb 5, 2026, 01:39 PM IST
सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी के अंतर्गत प्रमुख बिजनेस स्कूल के. जे. सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (KJSIM) ने टाइम्स प्रो के साथ मिलकर वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स और प्रोफेशनल्स के लिए ऑनलाइन MBA कार्यक्रम के सातवें बैच में दाखिले शुरू कर दिए हैं।
केजे सोमैया इंस्टीट्यूट-टाइम्स प्रो ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए शुरू किया ऑनलाइन MBA प्रोग्राम
मुंबई | सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी के अंतर्गत प्रमुख बिजनेस स्कूल के. जे. सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (KJSIM) ने टाइम्स प्रो के साथ मिलकर वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स और प्रोफेशनल्स के लिए ऑनलाइन MBA कार्यक्रम के सातवें बैच में दाखिले शुरू कर दिए हैं। यह 15 महीने का ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम खासतौर पर उन पेशेवरों के लिए बनाया गया है, जो नौकरी के साथ अपनी मैनेजमेंट और लीडरशिप स्किल्स को और मजबूत करना चाहते हैं।
यह एमबीए कार्यक्रम मौजूदा तेजी से बदलते और टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें पढ़ाई को कामकाजी अनुभव से जोड़ा गया है, ताकि अभ्यर्थी स्ट्रेटजिक सोच, क्राइसिस मैनेजमेंट, टीम मैनेजमेंट, स्पीकिंग स्किल और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बना सकें। इस प्रोग्राम का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने वर्क प्लेस में बदलाव लाने और संस्थान के बिजनेस ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए तैयार करना है। यह नया बैच ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब नौकरी के बाजार में स्किल्स और लीडरशिप की मांग तेजी से बढ़ रही है।
इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में केवल लगभग आधे स्नातक ही रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और लिंक्डइन जैसी रिपोर्ट्स बताती हैं कि विश्लेषण क्षमता, रचनात्मक सोच, नेतृत्व, संवाद और प्रबंधन कौशल सबसे अधिक जरूरी बन चुके हैं। इस MBA प्रोग्राम में फाइनेंस, बिजनेस एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मार्केटिंग और ऑपरेशंस जैसे विषय शामिल हैं।
इस मौके पर KJSIM के डीन और डायरेक्टर डॉ. रमन रामचंद्रन ने कहा कि यह MBA प्रोग्राम अनुभवी प्रोफेशनल्स को अपने नेतृत्व के तरीके पर नए सिरे से सोचने का अवसर देता है। वहीं, टाइम्सप्रो के एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रमुख श्रीधर नागराजाचार ने बताया कि यह प्रोग्राम नौकरी करते हुए सीखने और करियर में आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करता है।
यह कोर्स TimesPro के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिसमें लाइव ऑनलाइन क्लासेस, केस स्टडी, प्रोजेक्ट वर्क और कैंपस मॉड्यूल शामिल हैं। प्रोग्राम पूरा करने पर प्रतिभागियों को KJSIM का एलुमनाई स्टेटस मिलेगा, जिससे उन्हें मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क और आगे सीखने के अवसर प्राप्त होंगे।