एजुकेशन

1 करोड़ का वो सवाल जिसने छुड़ाए IIT टॉपर के पसीने, क्या आप दे पाएंगे KBC के इस सवाल का जवाब

KBC 18 Question for One crore Amitabh Bachchan Asked from IIT topper Yogesh Sahu: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन शुरू हो चुका है और हाल ही में हॉट सीट पर बैठे IIT टॉपर योगेश साहू। वह यहां से 50 लाख रुपये जीतकर गए लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनसे पूछा गया 1 करोड़ का क्या था।

Image

योगेश साहू

KBC 18 Question for One crore Amitabh Bachchan Asked from IIT topper Yogesh Sahu: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन शुरू हो चुका है और हाल ही में हॉट सीट पर बैठे IIT टॉपर योगेश साहू। योगेश साहू ने पहले ही अटेम्प्ट में जेईई क्रैक कर आईआईटी में दाखिला पाया था। इतना ही नहीं वह स्कूल लाइफ में भी टॉपर्स में से एक रहे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में वह 98 फीसदी अंक पाकर राज्य में सेकेंड टॉपर रहे थे। योगेश ने शुरुआती पढ़ाई डीएवी कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की थी। वह केबीसी के मंच से 50 लाख रुपये जीतकर गए लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनसे पूछा गया 1 करोड़ का क्या था।

1 करोड़ रुपये का सवाल

50 लाख रुपये जीतने के बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया। सवाल था-बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहला इंडियन डर्बी जीता था? ऑप्शन थे - प्रिंसेस ब्यूटीफुल, रॉयल डोमेन, स्टार ऑफ ग्वालियर और प्रिंस प्रदीप.

योगेश इस सवाल को लेकर आश्वस्त नहीं थे। इसलिए उन्होंने गेम से विदा लेने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब प्रिंसेस ब्यूटीफुल था।

अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में 23 साल के योगेश साहू हॉट सीट पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले योगेश इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और IIT बॉम्बे के टॉपर भी रह चुके हैं। आईआईटी बॉम्बे से शिक्षा हासिल करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से सहायता प्रदान की गई थी।

महात्मा गांधी के बारे में सवाल

अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार शामिल हुए। इस खास एपिसोड में चारों एथलीट हॉट सीट पर बैठे। लवलीना और झंडू ने गेम का पहला हाफ खेला, जबकि अस्मिता और शर्मिला ने दूसरा हाफ खेला। उनसे पूछा गया – 1887 में महात्मा गांधी ने किस यूनिवर्सिटी से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी? ऑप्शन थे – इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे, पंजाब यूनिवर्सिटी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article